ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायनदी के जलस्तर में वृद्धि जारी

नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी

मंझौल। बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में पुनः एकबार वृद्धि जारी है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बेगूसराय के जेई अशोक कुमार के अनुसार सोमवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी सिउरी घाट पुल के पास खतरे के निशान से 89...

नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 29 Sep 2020 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में पुनः एकबार वृद्धि जारी है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बेगूसराय के जेई अशोक कुमार के अनुसार सोमवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी सिउरी घाट पुल के पास खतरे के निशान से 89 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। 20 सितंबर से नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी है। मोतिहारी व सिकरहना में वर्षा एवं नेपाल के द्वारा छोड़े गए पानी के कारण नदी के जल स्तर में अस्थाई वृद्धि हुई है। दो-तीन दिन में नदी के जलस्तर में गिरावट की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें