
खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा
बीहट में गंगा का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है, जिसका जलस्तर रविवार सुबह 42.720 मीटर दर्ज किया गया। जबकि अन्य क्षेत्रों में...
बीहट। गंगा के जलस्तर में विगत एक सप्ताह से लगातार वृद्धि जारी है। हाथीदह में गंगा फिलहाल खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। रविवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.720 मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि एक ओर इलाहाबाद, बनारस तथा बक्सर में गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है। वहीं, मुंगेर, कहलगांव की भांति हाथीदह में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, केन्द्रीय जल आयोग के कोशी उपमंडल बेगूसराय के सहायक अभियंता के कार्यालय से निर्गत प्रतिवेदन में शनिवार को गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के संकेत मिले थे।

24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। (नि.सं.)

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




