राजस्व महाअभियान शिविर में उमड़ रही लोगों की भीड़

राजस्व महाअभियान शिविर में उमड़ रही लोगों की भीड़

संक्षेप:

मंझौल में गुरुवार को राजस्व महा अभियान के तहत चार पंचायतों का शिविर शहीद मेजर मुकेश स्मृति भवन में आयोजित किया गया। इस शिविर में 7814 जमाबंदी फॉर्म में से 6573 फॉर्म वितरित किए गए। अगले दिन भी शिविर...

Sep 11, 2025 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

मंझौल। राजस्व महा अभियान के तहत गुरुवार को मंझौल चारों पंचायतों का शिविर शहीद मेजर मुकेश स्मृति भवन में आयोजित किया गया। शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ती रही। शिविर के प्रभारी राजस्व कर्मचारी सह सीआई संजीत कुमार ने बताया कि कुल 7814 जमाबंदी फॉर्म में 6573 फार्म बंट चुका है। कैंप में गुरुवार तक बंटवारा का 14 फार्म, छूटी हुई जमाबंदी का 11 फार्म तथा जमाबंदी शुद्धिकरण का 429 फॉर्म जमा हो चुका है। अगले दिन शुक्रवार को भी राजस्व महाअभियान का शिविर शहीद मेजर मुकेश स्मृति भवन में ही आयोजित किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।