Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRevenue Campaign Initiates Distribution of Land Record Correction Forms in Bihar
राजस्व महाअभियान 20 सितंबर तक

राजस्व महाअभियान 20 सितंबर तक

संक्षेप:

बीहट में राजस्व महाअभियान के तहत जमीन के रिकार्ड की अशुद्धियों को सुधारने के लिए विहित प्रपत्रों का वितरण शुरू हो गया है। यह कार्य किसान सलाहकार, विकास मित्र एवं राजस्व कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा...

Aug 17, 2025 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बीहट। राजस्व महाअभियान के तहत जमीन के रिकार्ड व अभिलेख की अशुद्धियों में सुधार के लिए विहित प्रपत्र जमाबंदी रैयतों तक पहुंचाने का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया है। बीहट मौजे के राजस्व कर्मचारी सह शिविर प्रभारी राजेश पासवान ने बताया कि बीहट हलका के जमाबंदी धारकों के पास विहित प्रपत्र पहुंचाने का काम किसान सलाहकार, विकास मित्र एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा किया जा रहा है। 8 व 18 सितंबर को बीहट के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय में विशेष शिविर के जरिये सुधार के लिए विहित प्रपत्र अपेक्षित कागजात के साथ जमा लिये जायेंगे। बरौनी सीओ सूरजकंत ने बताया कि सभी हलका में विहित प्रपत्र वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

(नि.सं.)