सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक को दी गई विदाई
Apr 03, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, शोकहरा में सहायक शिक्षक मो. मोबिन अख्तर की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक विवेकानंद शर्मा ने अध्यक्षता की और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया।

बरौनी। बरौनी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, शोकहरा में गुरुवार को सहायक शिक्षक मो. मोबिन अख्तर की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक विवेकानंद शर्मा ने की। मंच संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक जमील अहमद ने किया। सरकारी सेवा से अवकाश ग्रहण के बाद मो. मोबिन अख्तर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणजीत कुमार शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


