Begusarai News: बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गयी राहत सामग्री

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: बेगूसराय में बाढ़ के कारण पांच वार्डों में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे से 141 सेंटीमीटर ऊपर है। राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जिसमें युवा भी शामिल हैं। गौरव गौतम ने अपने जन्मदिन पर 400 पैकेट राहत सामग्री बांटी।

Begusarai News: बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गयी राहत सामग्री

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। निगम क्षेत्र में बाढ़ की विभिषिका से पांच वार्डों के लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। हथीदह में गंगा नदी अभी भी खतरे के जलस्तर निशान से 141 सेंटीमीटर उपर से बह रही है।

राहत अभियान की गतिविधियाँ

गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में मात्र 14 सेंटीमीटर की कमी आई है। इस तरह से सभी वार्डों से पानी निकलने और जनजीवन सामान्य होने में अभी और समय लग सकता है। बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत अभियान चलाने को लेकर काफी जागरूकता बढी है। शहर के कई दाता हाथ बंटाने लगे हैं। इसी के तहत राहत अभियान में युवा लोग भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। शहर के रतनपुर निवासी एसएमबी फिटनेस के प्रोपराइटर गौरव गौतम ने गुरुवार को सिंहमा महादलित टोला, गिरि टोला, पासवान टोला सहित अन्य स्थानों पर अपने निजी कोष से बाढ पीड़ितों के बीच 400 पैकेट सूखा राहत सामग्रियों का वितरण किया। राहत सामग्रियों में थाली-ग्लास, चूड़ा, मुरही, नमकीन, बिस्कुट,शक्कर आदि शामिल था। राहत वितरण का कार्य कर गौरव गौतम ने अपने जन्मदिन को मनाया। गौरव गौतम ने कहा कि जन्मदिन की खुशियों को वंचित व जरुरतमंद तबकों के दु:खों को बांटकर मनाना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि मुझे समाज सेवा की प्रेरणा अपने पिता संजय कुमार सिंह व माता पिंकी देवी से मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जन्मदिन सप्ताह अभियान के तहत राहत सामग्री बांटने में आगे जारी रखूंगा। रिपोर्टर:मनोज सहनी

सामान्य प्रश्न

✦बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति क्या है?−
बेगूसराय में बाढ़ के कारण पाँच वार्डों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गयी राहत सामग्री