ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसराययाद किए गए मौलाना अबुल कलाम आजाद

याद किए गए मौलाना अबुल कलाम आजाद

तेघड़ा। विद्यालयों में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई। चेतना सत्र में प्रधानाध्यापकों ने आजाद को महान स्वतंत्रता सेनानी तथा राष्ट्रभक्त...

याद किए गए मौलाना अबुल कलाम आजाद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 11 Nov 2022 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

तेघड़ा। विद्यालयों में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई। चेतना सत्र में प्रधानाध्यापकों ने आजाद को महान स्वतंत्रता सेनानी तथा राष्ट्रभक्त बताया। प्रधानाध्यापक संजय कुमार, शंभू प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, वेद प्रकाश, मणि राम, महेश प्रसाद सिंह, प्रभात कुमार आदि ने बताया कि स्व आजाद ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में शिक्षा क्षेत्र में विकास की असीम सम्भावनाओं की रूपरेखा तैयार की। अंग्रेजों की शिक्षा नीति में बदलाव लाने की योजना बनाई। ताकि भारतीयता की पहचान मिले। उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का भी काम किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें