गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द्र के विचार आज भी प्रासंगिक: डीएम

Jan 30, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुएध्यक्ष अभय सिंह सार्जन, वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी...

गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द्र के विचार आज भी प्रासंगिक: डीएम

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला प्रशासन की ओर से कारगिल विजय सभा भवन एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय, बेगूसराय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय मनीष, नगर निगम की मुख्य पार्षद पिंकी देवी सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। डीएम ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

राष्ट्र निर्माण की दिशा में सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, शांतिपूर्ण एवं समावेशी समाज का निर्माण किया जा सकता है। एसपी ने भी महात्मा गांधी के विचारों को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। महात्मा गांधी ने महात्मा गांधी ने सत्य वअहिंसा की दी सीख: सार्जन बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस भवन बेगूसराय में जिला कमिटी के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि अवसर पर श्रद्धांजलि सभा पार्टी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सार्जन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और नैतिकता के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाई। मानवता को शांति का संदेश दिया। उनके विचार और आदर्श आज हम सभी को सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामविलास सिंह, रजनीकांत पाठक, सुबोध कुमार, रामप्रकाश सिंह, रणजीत कुमार मुखिया, रामानुज कुंवर, ब्रजेश कुमार प्रिंस, विक्रम कुमार, सार्थक कुमार, मुनाजिर आदि थे। गांधी का विचार रक्तबीज के समान: शत्रुघ्न तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रपति महात्मा गांधी का विचार ऐसा रक्तबीज है जिसे जितना मारोगे वह उतना बढ़ेगा। मौजूदा सरकार गांधी के नाम से ही डरती है। यह बात महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आरबीएस कॉलेज तेयाय में आोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहीं। उन्होनें कहा कि एक लंगोटी पहनने वाला इंसान को पूरी दुनिया नमन करता है। यह किसी आश्चर्य से कम नहीं कि अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले गांधी की पूजा हिटलर और मुसोलिनी जैसे तानाशाह के देशों में भी होती है। पूर्व सांसद ने कहा कि अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने वाले गांधी की मूर्ति ब्रिटेन में भी है। लेकिन आज अपने ही देश में उनके विचारों को मारने की साजिश की जा रही है। उन्होनें कहा कि गांधी के द्वारा ग्राम स्वराज की स्थापना करना प्रत्येक लोगों की पूर्ण आजादी का सपना था। लेकिन नौकरशाहों द्वारा उसे पूरा नहीं होने दिया जा रहा है। आरबीएस कॉलेज में आयोजित वर्तमान समय में गांधी के विचारों की प्रासांगिकता विषय पर बोलते हुए प्राचार्य ने कहा कि सभी दौर में गांधी के विचार प्रासांगिक रहेंगे। संचालन प्रो. प्रदीप कुमार ने किया। शहादत दिवस पर याद किए गए राष्ट्रपिता गांधी जी खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। नेहरु युवा क्लब नुरूल्लाहपुर में सागी के मुखिया इरशाद आलम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट का मौन धारण कर तथा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर गांव के छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर बेलाल अहमद, तौकीर आलम, संजीत कुमार आदि थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के योगदान को किया याद मंझौल। सत्यारा चौक मंझौल में बापू की प्रतिमा पर खादी भंडार के प्रबंधक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मंझौल पंचायत एक मुखिया प्रतिनिधि विपिन कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल सहनी, समाज सेवी अमन कुमार आदि ने भी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर खादी भंडार में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के योगदान एवं खादी समेत स्वदेशी वस्त्रों के महत्व पर बापू के विचारों पर परिचर्चा आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेज जिनके राज्य में सूर्यास्त नहीं होता था, सत्य एवं अहिंसा के बदौलत बापू ने उन्हें भारत छोड़ने के लिए विवश कर दिया। बापू के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि विपिन कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को खादी के अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;