बाढ़पीड़ितों की सहायता में रेड क्रॉस की रही अहम भूमिका

बाढ़पीड़ितों की सहायता में रेड क्रॉस की रही अहम भूमिका

संक्षेप:

आईओसीएल बरौनी ने सीएसआर फंड से रेड क्रॉस को दो करोड़ राशि किया आवंटन र सिंगला व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। इस वर्ष बाढ़ पीड़ितों की सहायता में रेड क्रॉस बेगूसराय ने महत्वपूर्ण भूमिका नि

Sep 12, 2025 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। इस वर्ष बाढ़ पीड़ितों की सहायता में रेड क्रॉस बेगूसराय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अध्यक्ष सह जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने जगह जगह आश्रय स्थान ओर दैनिक भोजनालय की समुचित पर्याप्त व्यवस्था सरकार की ओर से की। जिला शाखा रेड क्रॉस सोसाइटी की आपात बैठक छह अगस्त को बुलाई गई थी। बैठक में पहले के संग्रहित सामान और सामूहिक कलेक्शन कर तुरंत राहत बांटने का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। डीएम के अनुरोध पर आईओसीएल बरौनी ने सीएसआर फंड से इस मद में रेड क्रॉस को दो करोड़ राशि आवंटन करने की बात कही। इसमें पच्चीस हजार त्रिपाल एवं अन्य उपयोग की सामग्री खरीदने की योजना बनाई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तत्काल प्रभाव से रेड क्रॉस के फंड से दस लाख राशि का सूखा खाद्य पदार्थ बांटने के लिए प्रदान किया गया। राहत वितरण की पहला खेप 19 अगस्त को स्थानीय सर्किट हाउस से रवाना की गई। इय अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन,अशोक कुमार अमर, समाजसेवी राजू, दिलीप सिंह, अंजनी शरण, रंजन, अमृतेश, प्रमोद सोनू के साथ साथ महिला विंग की कमांडर सुनीता सिंह, सरिता सुल्तानिया, मीना सुल्तानिया, रौली अग्रवाल, नैंसी अग्रवाल, ममता, वीणा गुप्ता व अन्य मौजूद रहे। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मटिहानी ब्लॉक के ख़ोरमपुर गांव और छितरौर दुर्गा मंदिर पर वस्त्र, सूखा खाद्य पैकेट, हाइजिन किट और त्रिपाल वितरण किया गया। बच्चों के बीच पावरोटी और बिस्किट के पैकेट्स बांटे गए। एक सितंबर को दूसरी खेप के तहत मसन टोला में सूखा खाद्य पैकेट (सात सौ से अधिक) बांटा गया। दो सितंबर को कैलाशपुर गांव के गरीब बाढ़ विस्थापितों के बीच चौदह सौ खाद्य पैकेट्स बांटे गये। चार सितंबर को शिशवा पंचायत में, पांच सितंबर को बरौनी प्रखंड के मधुरापुर में राहत सामग्री बांटी गई। दस सितंबर को पुनः अप्रत्याशित जलस्तर वृद्धि से प्रभावित बलहपुर पंचायत में राहत सामग्री बांटी गई।