Begusarai News: बेगूसराय में वैश्य पोद्दार समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित बेगूसराय में वैश्य पोद्दार समिति का

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: बरौनी नगर परिषद के बगरहा चौक स्थित गौतम इंटरप्राइजेज़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार आज़ाद ने शिक्षा के महत्व के बारे में बात की और जातीय संगठनों की शक्ति को उजागर किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Begusarai News:  बेगूसराय में वैश्य पोद्दार समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित बेगूसराय में वैश्य पोद्दार समिति का

Begusarai News: बरौनी नगर परिषद के बगरहा चौक स्थित गौतम इंटरप्राइजेज़ के मालिक अरविन्द पोद्दार के आवासीय प्रांगण में बरौनी वैश्य पोद्दार समिति नगर परिषद् बरौनी के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन बरौनी के चिकित्सक डॉ. रमणीकांत पोद्दार की धर्मपत्नी डॉ. शीला कांत पोद्दार, वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजकुमार आज़ाद, जिला अध्यक्ष शंकर पोद्दार एवं बरौनी वैश्य पोद्दार समिति के अध्यक्ष अशोक पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार आज़ाद ने कहा कि _शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पीता है वो उतना दहाड़ता है।_ उन्होंने आगे कहा कि _वैश्य की आबादी 28 फीसदी है। वैश्य अपने ही बल पर बिहार का मुख्यमंत्री अर्थात राजा बनने की क्षमता रखता है। जिस जाति का मुख्यमंत्री होता है वही जाति शासक कहलाता है।

समाज में जातीय संगठनों की भूमिका

मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष शंकर पोद्दार ने कहा कि _समाज में जो जाति संगठित रहता है वही वसुंधरा का भोग करता है। इस अवसर पर इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी स्वजातीय मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का मंच संचालन घनश्याम पोद्दार एवं मणिभूषण पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रवेश पोद्दार, गंगेश पोद्दार, सचिव सुधांशु राज पोद्दार, उप सचिव शिवम कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पोद्दार, उप कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार पोद्दार सहित संरक्षक, सलाहकार एवं सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कहाँ किया गया था?−
प्रतिभा सम्मान समारोह गौतम इंटरप्राइजेज़ के मालिक अरविन्द पोद्दार के आवासीय प्रांगण में आयोजित किया गया।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: बेगूसराय में वैश्य पोद्दार समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित बेगूसराय में वैश्य पोद्दार समिति का