Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRapid Procurement of Rice by PACS in Navakothi 3135 Quintals Sold
नावकोठी के 93 किसानों ने 3135 क्विंटल धान पैक्सों को बेचा

नावकोठी के 93 किसानों ने 3135 क्विंटल धान पैक्सों को बेचा

संक्षेप:

नावकोठी में खरीफ विपणन के तहत सभी नौ कृषि साख सहयोग समितियों में धान अधिप्राप्ति तेजी से चल रही है। 93 किसानों ने 3135 क्विंटल धान बेचा है, जिसकी कीमत 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। बीसीओ ने निर्देश दिया है कि बिक्री के 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान किया जाए।

Dec 10, 2025 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी नौ कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) में खरीफ विपणन के तहत धान अधिप्राप्ति कार्य तेजी से जारी है। अब तक कुल 93 किसानों द्वारा 3135 क्विंटल धान निर्धारित मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर बेचा गया है। बीसीओ अनिल कुमार चौधरी ने पांच अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया कि धान बिक्री के 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान की राशि भेजी जाए। अलग-अलग पंचायतों में धान अधिप्राप्ति हुई है। इनमें विष्णुपुर में 10 किसानों से 417 क्विंटल, डफरपुर में 14 किसानों से 422 क्विंटल 25 किलोग्राम, हसनपुर बागर में एक किसान से 65 क्विंटल, महेशवाड़ा में 12 किसानों से 422 क्विंटल 25 किलोग्राम, नावकोठी में एक किसान से 51 क्विंटल, पहसारा पूर्वी में 10 किसानों से 422 क्विंटल 25 किलोग्राम, पहसारा पश्चिमी में 15 किसानों से 422 क्विंटल 25 किलोग्राम, रजाकपुर में 18 किसानों से 10 क्विंटल तथा समसा पैक्स में 12 किसानों से 422 क्विंटल 25 किलोग्राम धान की अधिप्राप्ति की गई।निरीक्षण

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

के दौरान उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, रणवीर कुमार, देवेंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, राम शंकर सिंह, मनोहर महतो, महेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, संजय कुमार सहित कई किसान मौजूद थे।