लोककथा आधारित नाटक ‘राजा के दो सींग’ का मंचन

Mar 02, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

फोटो नं.03, शहर के दिनकर कला भवन के समीप आयोजित नुक्कड़ लाइव फेस्टिवल में नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार।

लोककथा आधारित नाटक ‘राजा के दो सींग’ का मंचन

बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दिनकर कला भवन के समीप आयोजित नुक्कड़ लाइव फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को फेस्टिवल में रंगनायक द लेफ्ट थियेटर बेगूसराय ने लोककथा आधारित नाटक ‘राजा के दो सींग’ का प्रभावशाली मंचन किया। हास्य-व्यंग्य से भरपूर इस नाटक ने शासन-व्यवस्था पर करारा प्रहार किया। यथार्थ सिन्हा ने राजा, संजय कुमार ने पमपम हजाम और मंजीत कुमार ने मंत्री की भूमिका में प्रभावशाली अभिनय किया। गाथा सिन्हा पत्रकार तथा पंकज कुमार सिन्हा संगीतज्ञ की भूमिका में थे। नाटक का लेखन व निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी दीपक सिन्हा ने किया। संगीत में विजय सिन्हा, पुनीत पाठक और गंगा पासवान का सहयोग रहा।

दूसरे सत्र में कोलकाता से आए युवा रंगकर्मी फुलिंद्र पंडित ने सोलो नाटक “सूरज” का मंचन किया, जिसका निर्देशन जम्मू-कश्मीर के चर्चित रंगनिर्देशक लक्की जी गुप्ता ने किया। नाटक ने युवाओं से जुड़े गंभीर सवाल उठाए। इस अवसर पर भोजपुर के जनगायक कृष्ण कुमार निर्मोही को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के रूप में “रंगनायक जनसंस्कृति सम्मान” से नवाजा गया। यह सम्मान संस्कृतिकर्मी ननकू पासवान और दिवाकर कुमार ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर प्रदान किया। निर्मोही ने कहा कि जन संस्कृति मंच आम आवाम की संस्कृति की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहा है और लोकतंत्र व संविधान की हिफाजत का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव व कवि विनिताभ और प्रवीण प्रियदर्शी ने नुक्कड़ मंच से धारदार कविताओं का पाठ किया। कमल वत्स के नेतृत्व में प्रगतिशील वामपंथी किताबों का बुकस्टॉल लगाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।