ईद की तैयारी को बाजार में खरीदारी शुरू, जुट रही भीड़

Mar 14, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

गढ़पुरा में रमजान माह के आगमन के साथ बाजारों में इत्र की महक और भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानों पर खाद्य सामग्री, टोपी, खजूर, सेवई, और कपड़े की खरीदारी जोरों पर है। बच्चे ईदी मिलने की खुशी में उत्साहित हैं। रमजान की खुशियों के लिए व्यापारियों की सक्रियता बढ़ गई है।

ईद की तैयारी को बाजार में खरीदारी शुरू, जुट रही भीड़

गढ़पुरा, एक संवाददाता। बाजार में इत्र की महक आने लगी है। शाम ढलने के बाद मुस्लिम बहुल इलाकों में भीड़ लगने लगी है। खाद्य पदार्थों की दुकानें सजी हैं। पाक रमजान माह में अल्लाह की रहमत व बरकत वाला माह-ए-रमजान के अब कुछ ही दिन शेष हैं। इसकी खुशियां घरों पर दस्तक देने लगी हैं। रमजान में जरूरत की सामग्री की दुकानें सज गई हैं। थोक व खुदरा कारोबार से जुड़े व्यापारियों की सक्रियता बढ़ गई है। मंडियों से खरीदारी कर अब खुदरा दुकानदार मोहल्लों व प्रखंड की मुख्य सड़कों में दुकान लगा दिए हैं। बाजार में टोपी, खजूर, लच्छा सेवई, इतर, सूरमा आदि चीजें बिक रही हैं।

किराना दुकानों से ड्राई फ्रूट, घी, तेल, रिफाइन, मसाला की खरीदारी शुरू कर दी गई है। कपड़ा, रेडीमेड, साड़ी, सूट, कुर्ता, सलवार, लहंगा, पैजामा आदि का कारोबार जोर पकड़ने लगा है। रमजान को लेकर अकीदतमंदों में उत्साह है। सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे दिख रहे हैं। उन्हें ईदी मिलने की खुशी है। यूं तो रमजान माह आरंभ होते ही बाजारों में सेवई व लच्छे की डिमांड बढ़ जाती है। इसे रमजान व ईद का खास पकवान माना जाता है। प्रखंड के गढ़पुरा बाजार, मालीपुर बाजार, बाबा स्थान चौक कुम्हारसो, सोनमा चौक के अलावा मुस्लिम बहुल्य आबादी वाले मुहल्लों में कई दुकानें संचालित हैं जहां खजूर, लच्छा सेवई की अच्छी खपत बढ़ गई है। इधर, प्रखंड की दुकानों में लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली, रामपुर, कोलकाता व अन्य स्थानों से टोपी, कुर्ता-पाजामा मंगवाए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।