कोहरे के नाम पर ट्रेनें रद्द करने की परंपरा खत्म करे रेलवे: यात्री संघ

Mar 02, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय के दैनिक रेलयात्री संघ के महासचिव राजीव कुमार ने कहा है कि रेलवे कोहरे के कारण ट्रेनों को निरस्त करने की परंपरा को समाप्त करे। उन्होंने रेलवे के पास उपलब्ध आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर यात्रियों को असुविधा से बचाने की मांग की है। रेलवे को ठोस रणनीति अपनानी चाहिए।

कोहरे के नाम पर ट्रेनें रद्द करने की परंपरा खत्म करे रेलवे: यात्री संघ

बेगूसराय। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नेटवर्क के बावजूद कोहरे के नाम पर ट्रेनों को निरस्त करने की परंपरा पर रेलवे को रोक लगानी चाहिए। यात्रियों को ट्रेन निरस्त रहने से होने वाली परेशानी भी समझनी चाहिए। यह बात दैनिक रेलयात्री संघ के महासचिव राजीव कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा है कि रेलवे एंटी-फॉग तथा एंटी-कोलिजन डिवाइस (कवच), रूट रिले सिस्टम, इंटरलॉकिंग व्यवस्था, वॉकी-टॉकी, जीपीएस एवं सेटेलाइट तकनीक जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। रेल प्रशासन को चाहिए कि कोहरे के नाम पर ट्रेनों को निरस्त करने की परंपरा को यथाशीघ्र समाप्त करते हुए ठोस एवं दीर्घकालिक रणनीति अपनाए ताकि आम यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।