Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRailway Running Staff in Baruni Begin 48-Hour Hunger Strike for Demands
मांगों को लेकर रनिंग स्टाफ ने शुरू की भूख हड़ताल

मांगों को लेकर रनिंग स्टाफ ने शुरू की भूख हड़ताल

संक्षेप:

लीडपेज 5::::::::::यलट, रेल प्रशासन कर रहा सौतेला व्यवहार फोटो नं.04, बरौनी जंक्शन पर भूख हड़ताल के दौरान विरोध प्रदर्शन करते रनिंग कर्मी। बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन पर मंगलवार को आल इंडिया...

Dec 02, 2025 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन पर मंगलवार को आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोशिएशन के आह्वान पर संयुक्त क्रू लॉबी के समक्ष बरौनी शाखा कमेटी के तत्वावधान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रनिंग कर्मियों ने 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की है। अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष कॉ. मुकेश कुमार यादव व उपाध्यक्ष लाल कुमार ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा सचिव कॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि भारतीय रेल की संरक्षा श्रेणी के सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारी ट्रेन के लोको पायलट रेल प्रशासन के संवेदनहीनता का पहला शिकार तो होता ही है, अब इनके साथ रेल प्रशासन ने सौतेला व्यवहार भी करना शुरू कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रनिंग स्टाफ बहुत ही ईमानदारी से रेल के प्रति समर्पित भाव से बहुत ही विषम परिस्थिति में चाहे वह कड़कड़ाती ठंड का मौसम हो, आग उगलती धूप का मौसम हो या फिर घनघोर बारिश का मौसम हो। हर मौसम में रनिंग कर्मी अपनी ड्यूटी करते हैं। लेकिन, रेल प्रशासन के द्वारा उनके प्रति कोई संवेदना नहीं है। उनकी मुख्य मांगों में महंगाई भत्ता, छुट्टी आदि का मामला शामिल है। कॉ. नवल चौधरी ने कहा कि त्योहारों व छुट्टियों के दौरान हजारों गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी जाती है। जहां अन्य कर्मी त्योहार, उत्सव, छुट्टियों का आनंद गांव में परिवार के साथ लेते हैं जबकि लोको रनिंग स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी जाती हैं और काम का बोझ भी बढ़ा दिया जाता है। मौके पर संयुक्त सचिव बिपिन कुमार, शशिभूषण कुमार, अमित सिंह, सुधीर वर्मा, नीरज कुमार, संजीव निषाद, सुबोध, राजा, अक्लेश, श्याम वर्मा, मनु पासवान, एके अतुल, राजेश, रणधीर कुमार आदि मौजूद थे।