
रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठायी
गढ़हरा (बरौनी) के रेलवे कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए रेल अधिकारियों से मांग की। अखिल भारतीय रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर 36 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें खाली पदों को भरना, आउटसोर्सिंग बंद करना, महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान करना शामिल हैं।
गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गढ़हरा बरौनी इकाई की ओर से रेल अधिकारियों से रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। सोनपुर मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने कहा कि अखिल भारतीय रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र के आह्वान पर पूरे पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में 36 सूत्री मांगों को लेकर गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया है। रेलवे कर्मचारियों से संबंधित सुरक्षा कोटि के कर्मचारियों के रिक्त पदों को अविलंब भरने, आउटसोर्सिंग को पूर्ण रूप से बंद, रिस्क एवं हार्डशिप भत्ता अन्य कर्मचारियों को भी देने, उच्च ग्रेड पे में खाली पदों को 10 प्रतिशत एलडीसी से सीधी भरा करने, रात्रि भत्ता को जितना ड्यूटी घंटे होंगे उतना का भुगतान करने, महिला कर्मचारियों के लिए सभी जगह चेंजिंग रूम, शौचालय आदि संबंधी मांग की गई है।
इसके अलावा रोड साइड कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए अस्पताल का अलग से इंतजाम करने, रेलवे आवास की समुचित मरम्मत, रंग-रोगन एवं सफाई व्यवस्था करने, महिला रेल कर्मचारियों के लिए कार्य के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था, गढ़हरा बरौनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग,चहारदीवारी आदि की मरम्मत कराने की मांग भी रखी गई है। शाखामंत्री जीवानंद मिश्र, विकाश चंद्र सिन्हा, मो. आफताब आलम, शिवजी कुमार, भानु कुमार, अजय कांत, कृष्ण मोहन साह, राजेश कुमार, रंजन कुमार, रवि कुमार, राजीव कुमार आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




