ज्वलनशील सामान के साथ पकड़ाने पर होगी कार्रवाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बेगुसरायरेल प्रशासन ने ज्वलनशील सामान ले कर यात्रा करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा रखा है। आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि रेल में सफर के दौरान विस्फोटक, खतरनाक ज्वलनशील वस्तुएं ले जाना दंडनीय अपराध है। इस पर तीन वर्ष की कैद या जुर्माना है।

बरौनी। रेल प्रशासन ने ज्वलनशील सामान ले कर यात्रा करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा रखा है। आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि अगर रेल में सफर के दौरान विस्फोटक, खतरनाक ज्वलनशील वस्तुएं खाली गैस सिलेंडर, बदबूदार सामान, तेजाब और अन्य खतरनाक तरल, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, टॉयलेट क्लीनिंग का एसिड, सभी प्रकार की सूखी घास, पत्तियां व रद्दी कागज, तेल, ग्रीस आदि आप नहीं ले जा सकते हैं। यह रेल अधिनियम 1989 की धारा 164 के तहत दंडनीय अपराध है। पकड़े जाने पर इसके तहत तीन वर्ष तक की कैद या जुर्माना का प्रावधान है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


