
एनआई कार्य को लेकर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
बरौनी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। 22 से 27 सितंबर तक बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और अन्य ट्रेनों को नए मार्ग से चलाया जाएगा। यह बदलाव छपरा, औंड़िहार,...
बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन द्वारा गोरखपुर रेलखंड में एनआई कार्य को लेकर कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक बरौनी से 22 से 27 सितंबर तक खुलने वाली बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा, औंड़िहार, वाराणसी जं., प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 22 से 26 सितंबर तक खुलने वाली नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल भी इसी परिवर्तन मार्ग से चलेगी। ग्वालियर से 26 सितंबर को खुलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से चलेगी। सहरसा से 23 से 27 सितंबर तक खुलने वाली सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी, मऊ, औंड़िहार, वाराणसी जं., अयोध्या कैंट व बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

नई दिल्ली से 26 सितम्बर को खुलने वाली वैशाली एक्सप्रेस भी इसी रास्ते चलाई जाएगी। हावड़ा से 22 से 26 सितंबर तक खुलने वाली हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, काठगोदाम से 22 से 26 सितंबर तक खुलने वाली काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। बरौनी से 23 से 26 सितंबर तक खुलने वाली बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा, औंड़िहार, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा 22 से 25 सितंबर तक खुलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस मौर्य एक्सप्रेस का आंशिक समापन देवरिया सदर स्टेशन पर किया जाएगा। यह ट्रेन देवरिया सदर व गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। कोलकाता से 22 व 23 सितंबर को खुलने वाली कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस का आंशिक समापन देवरिया सदर स्टेशन पर किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


