रेल में छिंतई के दौरान महिला एमवीआई के टेक्निशियन पति को मारी गोली, बेगूसराय में चल रहा इलाज

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय कटिहार रेल लाइन पर गुरुवार की रात गुंजन कुमार देव पर लुटेरों ने गोली चलाई, जब उन्होंने बैग छिनने का विरोध किया। वे गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। जख्मी की पत्नी ने कहा कि उनके पति के साथ लूटपाट नहीं हुई।

रेल में छिंतई के दौरान महिला एमवीआई के टेक्निशियन पति को मारी गोली, बेगूसराय में चल रहा इलाज

बेगूसराय कटिहार रेल लाइन के बीच खगड़िया जिले के मानसी थाना के समीप गुरुवार की रात रेल में बैग छिंतई का विरोध करने पर लुटेरों ने 35 वर्षीय गुंजन कुमार देव को सीने में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर रेल पुलिस प्रशासन ने इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी झारखंड राज्य के गोड्डा निवासी शिव प्रकाश भंडारी का का पुत्र है। वह जमुई जिले में बिजली कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। जबकि उनकी पत्नी सुपौल में एमवीआई के पद पर पोस्टेड है।

घटना का विवरण

जख़्मी का रिश्तेदार डॉ अजय कांत ने बताया कि देव कुमार गुंजन जमुई से अपने पत्नी के पास सुपौल जा रहा था इसी दौरान मानसी थाना के समीप रेल में लुटेरों ने उन्हें सीने में गोली मार दी उन्होंने कहा कि होला की झपट मेरी का विरोध करने पर लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है सबसे पहले उन्हीं को कॉल आया था की देव कुमार गुंजन को गोली लगी है उसके बाद इन्होंने बताया था कि हम गया में है आने में देर होगी तब तक आप इलाज की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर कारण उसके बाद हम लोग बेगूसराय पहुंचकर इलाज करवा रहे हैं उन्होंने बताया की स्थिति फिलहाल सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही रेल डीएसपी सुबोध कुमार पुलिस बाल के साथ घटना स्थल व निजी अस्पताल में पहुंच कर जांच में जुटे हैं। डीएसपी रेल में छिंतई, पारिवारिक विवाद व विभागीय समस्या तीनों बिंदुओं पर गहन जांच शुरू की है। जख़्मी के बयान व पुलिस अनुसंधान के बाद ही घटना का खुलासा होगा।

जमुई में बिजली कंपनी दोनों थे टेक्निशियन

पत्नी बन गयी एमवीआई डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि देव कुमार गुंजन और उनकी पत्नी जमुई बिजली कंपनी में ही एक साथ टेक्नीशियन के पद पर पोस्टेड थे। उसके बाद दोनों की शादी हुई। उसकी पत्नी मुजफ्फरपुर जिले के मनिहारी की रहने वाली है। वर्ष 2018 में उसकी पत्नी टेक्नीशियन से परिवहन विभाग में एमवीआई अधिकारी बन गई और उसका पति टेक्नीशियन के पद पर ही रह गया। पुलिस पूछताछ के दौरान उनकी पत्नी ने यह बताया है कि उनके पति के साथ किसी तरह का लूटपाट नहीं हुई। मोबाइल भी सुरक्षित है। अब उनके होश आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे कि घटना कैसे हुई। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में तीन बदमाश शामिल थे। दो के पास हथियार था। तीनों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच है। घटना की गहन जांच शुरू है। जल्दी मामले का खुलासा हो जाएगा

प्रश्नोत्तर

गुंजन कुमार देव को गोली क्यों मारी गई?
गुंजन कुमार देव को लुटेरों ने बैग छिनने का विरोध करने पर सीने में गोली मारी।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।