छठ पर्व को लेकर बरौनी में रेल प्रशासन अलर्ट

छठ पर्व को लेकर बरौनी में रेल प्रशासन अलर्ट

संक्षेप:

छठ पर्व को लेकर बरौनी में रेल प्रशासन अलर्टयों की संरक्षा व सुरक्षा को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया गया है।इसमें मुख्य रूप से असामाजिक तत्वों पर पैनी नियों की संरक्षा व सुरक्षा को लेकर मास्टर प्लान...

Oct 18, 2025 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बरौनी, निज संवाददाता। छठ पर्व पर परदेसियों की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट मोड में दिख रही है। पर्व पर यात्रियों की संरक्षा व सुरक्षा को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया गया है।इसमें मुख्य रूप से असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखने पर बल दिया जा रहा है। साथ ही लंबी दूरी की मेल ट्रेनों और बरौनी जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी अधिकारियों व जवानों की ओर से लिफ्टर,स्नैचर,रेल चोर,पॉकेटमार व नशाखुरानी गिरोह को लेकर रेल यात्रियों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार के समय नशाखुरानी गिरोह से रहें सावधान छठ पर्व पर बिहार अपने घर लौटने वाले परदेसियों की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट मोड में दिख रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लंबी दूरी की मेल ट्रेनों और बरौनी जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों व जवानों की ओर से असामाजिक तत्वों के साथ साथ नशाखुरानी गिरोह को लेकर रेल यात्रियों को जागरूक करने के साथ साथ अपील भी की जा रही है। यदि आप छठ पर्व पर ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं, तो जरा अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। ट्रेनों में यात्रा के दौरान नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों की पैनी नजर आप पर हो सकती है। छठ पर्व सहित अन्य त्योहारों में रेल यात्रियों के गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करने के लिए इस गिरोह के सदस्य अधिक सक्रिय हो जाते हैं।पुलिस ने रेलवे स्टेशन सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में गश्ती तेज कर दी है।जगह जगह सादे कपड़ों में भी जवानों को तैनात किया गया है। कहते हैं थानाध्यक्ष छठ पर्व पर बिहार अपने घर लौटने वाले परदेसियों की सुरक्षा को लेकर लंबी दूरी की एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों में अतिरिक्त आरपीएफ व जीआरपी अधिकारी व जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। साथ ही लंबी दूरी से आने वाली चुनिंदा एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों को चिह्नित भी किया गया है। साथ ही उद्घोषणा कर रेल यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर आरपीएफ व जीआरपी का सहायता नंबर भी अंकित कर उपलब्ध कराया गया हैं। रेल यात्री भी सफर के दौरान पूरी सावधानी बरतें। मनीष कुमार , रेल थानाध्यक्ष,बरौनी