ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायराफेल घोटाला और मजदूरों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ फूंका बिगुल

राफेल घोटाला और मजदूरों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ फूंका बिगुल

मटिहानी में भाकपा ने पीएम मोदी का फूंका पुतला लाफ़ पुतला फूंका गया है। कहा कि नरेंद्र मोदी भारतीय किसानों एवं मजदूरों के प्रधानमंत्री नहीं हैं बल्कि उनके...

राफेल घोटाला और मजदूरों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ फूंका बिगुल
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSun, 14 Oct 2018 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मटिहानी प्रखंड के बदलपुरा चौक पर पीएम मोदी का पुतला फूंका। अंचल मंत्री आनंद प्रसाद सिंह ने कहा कि राफेल युद्धक विमान घोटाला एवं बिहार, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के मजदूरों पर ढाये जा रहे जुल्म के खिलाफ़ पुतला फूंका गया है।

कहा कि नरेंद्र मोदी भारतीय किसानों एवं मजदूरों के प्रधानमंत्री नहीं हैं बल्कि उनके विरोधी हैं। मंहगाई, भ्रष्टाचार, घोटाला, दंगा ही इनके कार्यकाल में पनप रहा है। तमाम समस्याओं को लेकर 25 अक्टूबर को पटना चलने का आह्वान किया। राम राघवेंद्र देव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री घोटालेबाज प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने जनता के साथ धोखा किया है। पुतला दहन से पहले अंचल परिषद की विस्तारित बैठक की गई। इसमें हजारों की संख्या में पटना के रैली में भाग लेने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता दशरथ दास एवं शोभा पासवान ने संयुक्त रूप से की। मौके पर रामाधार कुमार, विजय सिंह, रिपुसूदन सिंह, कृष्ण कुमार पोद्दार, बहोर दास, कामेश्वर सिंह, रामसेवक तांती, हरिशंकर सिंह, राजकुमार साव, रामध्यान यादव, मनोरंजन विप्लवी, रामउदय यादव, कृष्ण मुरारी, अर्जुन सिंह, दिवाकर सिंह, रविन जी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें