सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में मनी रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक दानेश्वर यादव और प्राचार्य किशोर किंकर ने किया। इस अवसर पर छात्रों ने रवींद्र संगीत प्रस्तुत किया और चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। कई विद्यार्थियों ने टैगोर की कविताओं का पाठ भी किया।

बखरी। सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल निदेशक दानेश्वर यादव एवं प्राचार्य किशोर किंकर ने तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। निदेशक ने कहा कि गुरुदेव टैगोर का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रवींद्र संगीत प्रस्तुत किया तथा चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। कई विद्यार्थियों ने टैगोर की कविताओं का पाठ भी किया। कार्यक्रम में डॉ. अशरफ अली फातमी, जटाशंकर मिश्र, अमित निगम आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


