ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबरौनी प्रखंड के 10 विद्यालयों को बनाया गया क्वारंटाइन सेंटर

बरौनी प्रखंड के 10 विद्यालयों को बनाया गया क्वारंटाइन सेंटर

बाहर से आने वाले मजदूरों के लिए प्रखंड स्तर पर 10 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं। इन सेंटरों पर तकरीबन 1000 लोगों के क्वारंटाइन में रहने की व्यवस्था की गयी है। सभी सेंटरों पर तीन शिफ्ट में कर्मियों...

बरौनी प्रखंड के 10 विद्यालयों को बनाया गया क्वारंटाइन सेंटर
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 04 May 2020 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बाहर से आने वाले मजदूरों के लिए प्रखंड स्तर पर 10 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं। इन सेंटरों पर तकरीबन 1000 लोगों के क्वारंटाइन में रहने की व्यवस्था की गयी है। सभी सेंटरों पर तीन शिफ्ट में कर्मियों की तैनाती की गयी है। कैंप प्रभारी को 24 घंटे केन्द्र की निगरानी का निर्देश दिया गया है। बरौनी बीडीओ सुनील कुमार तथा सीओ सुजीत सुमन ने बताया कि हाजीपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय असुरारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाजीपुर, पिपरादेवस पंचायत के मध्य विद्यालय पिपरादेवस, तथा भरथो भरत माध्यमिक विद्यालय पिपरादेवस, पपरौर के मध्य विद्यालय तथा माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय बथौली, मध्य विद्यालय हरपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैमरा तथा मध्य विद्यालय बीहट को प्रखंड स्तर का क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। प्रभारी आवास पर्यवेक्षक वसंत कुमार को मध्य विद्यालय पिपरादेवस, राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, मनरेगा के कनीय अभियंता विपिन कुमार को भरतो भरथ उच्च विद्यालय पिपरादेवस केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह राजस्व कर्मचारी रामविलास राय कसो उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाजीपुर, प्रखंड समन्वयक सुजीत कुमार को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पपरौर, राजस्व कर्मचारी अहमद अख्तर को मध्य विद्यालय पपरौर, राजस्व अधिकारी मिट्ठू प्रसाद को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय असुरारी, कृषि समन्वयक रामानुज पंडित को मध्य विद्यालय हरपुर, वीरेन्द्र प्रसाद राजेश को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जैमरा, तथा राजस्व कर्मचारी हरेराम कुंवर को मध्य विद्यालय बीहट कैंप का प्रभारी बनाया गया है। सभी केन्द्रों पर तीन शिफ्ट में एक एक कर्मी तथा पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है। बीडीओ ने बताया कि जरूरत पड़ने पर पूर्व में पंचायत क्वारंटाइन सेंटर का उपयोग भी बाहर से आने वाले लोगों को रखने के लिए किया जाएगा। फिलहाल उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में 26, माध्यमिक विद्यालय बथौली में 32, अमरपुर में 3, मैदाबभनगामा में 2 तथा बभनगामा में एक व्यक्ति क्वारंटाइन में रह रहे हैं। 14 से 21 दिनों का क्वारंटाइन पूरा होने के बाद लोगों को होम क्वारंटाइन में रहने की शर्त पर घर जाने दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें