पम्प संचालकों ने मजदूरी ने लगाई भुगतान की गुहार

Oct 07, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

खोदावंदपुर के मेघौल पंचायत के 18 पम्प संचालकों ने श्रम अधीक्षक से बकाया पारिश्रमिक राशि का भुगतान करने की गुहार लगाई है। उन्हें जनवरी 2025 से भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों में भुखमरी की...

पम्प संचालकों ने मजदूरी ने लगाई भुगतान की गुहार

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नल जल योजना से जुड़े मेघौल पंचायत के 18 पम्प संचालकों ने विगत कई महीने से बकाई अपनी पारिश्रमिक राशि के भुगतान करवाने की गुहार श्रम अधीक्षक बेगूसराय से लगाई है। पम्प संचालक कन्हैया दास,राम शंकर महतो, शुभम कुमार, चंदन प्रसाद सिंह, सौरभ कुमार, मनीष कुमार गोविन्द प्रसाद सिंह, इंद्रकांत मिश्र आदि ने श्रम अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया है कि उनलोगों को जनवरी 2025 से परिश्रमिक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण उनके परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गईं है। पम्प संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जनवरी 2025 से सितंबर 2025 तक की बकाई पारिश्रमिक राशि का एक मुश्त भुगतान नहीं किया जाएगा तो वेलोग नल जल योजना संचालन का कार्य ठप कर देंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;