Public Demands Janaki Express Stop at Gadhpura Station for Student Convenience गढ़पुरा स्टेशन पर हो जानकी एक्सप्रेस का ठहराव, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPublic Demands Janaki Express Stop at Gadhpura Station for Student Convenience

गढ़पुरा स्टेशन पर हो जानकी एक्सप्रेस का ठहराव

गढ़पुरा में क्षेत्र की जनता ने सांसद गिरिराज सिंह से जानकी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है। छात्रों को दरभंगा विश्वविद्यालय जाने के लिए हसनपुर जाकर जानकी एक्सप्रेस पकड़नी पड़ती है। गढ़पुरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 16 Sep 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
गढ़पुरा स्टेशन पर हो जानकी एक्सप्रेस का ठहराव

गढ़पुरा, एक संवाददाता। समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के डॉ. श्रीकृष्ण सिंह नगर गढ़पुरा रेलवे स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए क्षेत्र की जनता ने सांसद गिरिराज सिंह से मांग की है। बताया गया है कि इस क्षेत्र के छात्रों को दरभंगा विश्वविद्यालय जाना-आना पड़ता है। इसके लिए इस इलाके के छात्रों को सुबह में हसनपुर जाकर जानकी एक्सप्रेस पकड़ना पड़ता है। इससे गढ़पुरा रेलवे स्टेशन का विकास भी होगा। जानकी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मांग करने वालों में धर्म नारायण झा, मुकेश विक्रम, सुशील सिंघानिया, डोमन महतो, मो. हाशिम आदि ने बताया कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि तथा उनके द्वारा गढ़़पुरा में 1930 में किए गए नमक आंदोलन की यह धरती है।

बताया गया कि इस ऐतिहासिक एवं श्री बाबू जैसे महान विभूति के नाम से इस स्टेशन का नामकरण किया गया है। स्टेशन का विकास तो हुआ है लेकिन जानकी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन का यहां ठहराव नहीं हो पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।