जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

Apr 06, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया। नागरिकों ने 35 आवेदन प्रस्तुत किए जिनमें भूमि विवाद, जन्म प्रमाणपत्र, और अन्य समस्याएं शामिल थीं। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, जन्म प्रमाणपत्र, आपदा से संबंधित, रास्ते सहित अन्य मामलों को लेकर लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मामलों की त्वरित जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सरल, सुलभ एवं प्रभावी मंच प्रदान करता है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। यह भी निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए। लाभुकों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराया जाए। ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके। *

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।