मामले की जांच कर करें कार्रवाई: डीएम
बेगूसराय में शुक्रवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं के 53 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें भूमि विवाद और आपदा सहायता शामिल थे। डीएम ने अधिकारियों को त्वरित जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, आपदा सहायता, रास्ता विवाद सहित अन्य जनसामान्य से जुड़े मामले थे।
समस्याओं का समाधान
डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मामले की त्वरित जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता दरबार का महत्व
डीएम ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सरल, सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है। इस व्यवस्था के माध्यम से प्रशासन एवं आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है तथा लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायता मिलती है।
लंबित मामलों की समीक्षा
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराया जाए। ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


