ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबाहर से लौटने वालों के लिए अस्थाई आवासन की व्यवस्था 

बाहर से लौटने वालों के लिए अस्थाई आवासन की व्यवस्था 

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अन्य राज्यों से लौट रहे प्रखंड वासियों को अस्थाई आवासन की व्यवस्था को लेकर पंचायत स्तर पर जगह को चिन्हित कर लिया गया...

बाहर से लौटने वालों के लिए अस्थाई आवासन की व्यवस्था 
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 24 Mar 2020 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अन्य राज्यों से लौट रहे प्रखंड वासियों को अस्थाई आवासन की व्यवस्था को लेकर पंचायत स्तर पर जगह को चिन्हित कर लिया गया है। बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि मालीपुर में मध्य विद्यालय मालीपुर, कोरैय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुजानपुर, गढ़पुरा में उच्च विद्यालय गढ़पुरा, दुनही में मध्य विद्यालय दुनहीं, रजौड़ में स्वास्थ्य उपकेंद्र रजौड़, कोरियामा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरियामा, कुम्हारसों मध्य विद्यालय कुम्हारसों, सेनमा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनमा और मौजी हरिसिंह में मध्य विद्यालय गुदार शामिल है जहां बाहर से आए चिन्हित लोगों को रखा जाएगा।बीडीओ ने बताया कि ऐसे सभी लोगों को यहां ठहराया जाएगा जो लोग विभिन्न प्रदेशों से घर लौटे हैं। उन्हें कुछ दिनों के लिए कैंप में ही रहना होगा।वहां की सारी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी। (निसं)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें