मांगों के समर्थन में कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मियों का आंदोलन शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

लीड युवा पेज ... एसबीएसएस कॉलेज में मांगों के समर्थन में शुक्रवार को आंदोलन करते शिक्षकेत्तर कर्मी धीरज कुमार, राजीव कुमार

मांगों के समर्थन में कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मियों का आंदोलन शुरू

बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत कालेजों में कार्यरत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में शुक्रवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने अपने-अपने कॉलेजों में प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उदासीनता एवं टालमटोल की नीति अपनाने का आरोप लगाया। प्रथम चरण में 10 से 15 अप्रैल तक काला बिल्ला लगा कर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जीडी कालेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष भोला कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि संजय ठाकुर, कामेश्वर सिंह, सुधांशु शेखर, कैलाश ठाकुर, पूनम कुमारी, शांजलि कुमारी, नीतू कुमारी व अन्य थे।

एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय कर्मचारी संघ इकाई की ओर से भी प्राचार्य का घेराव किया गया। कर्मियों ने कहा कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समझौता को धरातल पर लागू करना होगा। मांगों के समर्थन में 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन दिन के 01:30 से 2:00 तक प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों में धीरज कुमार, राजीव कुमार, कुमार गौरव, स्वाती कुमारी, अरुण मालाकार, रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार, अनिल पोद्दार, सलित कुमार झा, कारी सिंह, भानू चौधरी, समीर कुमार, मोहम्मद अजमल, अमित कुमार आदि की भागीदारी रही। यह जानकारी प्रेस बयान जारी कर एसबीएसएस महाविद्यालय इकाई संघ के सचिव डॉ मुकेश कुमार ने दी। मांग पूरी नहीं होने पर सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जा सकते: डॉ. राजेश बेगूसराय जिले के सभी अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी जिला अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने बताया कि बिहार राज्य महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र की ओर से चार अप्रैल की कार्यकारणी के निर्णायानुसार जिले के सभी अंगीभूत महाविद्यालय में आंदोलन शुरू किया गया है। एस के महिला महाविद्यालय बेगूसराय में इकाई सचिव गोपाल कुमार, संध्या, आरसीएस महाविद्यालय मंझौल में इकाई अध्यक्ष दीपक, सौरभ सुमन, एपीएसएम महाविद्यालय बरौनी में इकाई सचिव रविरंजन, अध्यक्ष प्रकाश झा के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाकर कर्मचारियों की ओर से भोजनावकाश में प्राचार्य कक्ष के समक्ष धरना दिया गया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्व में किए गये समक्षौते को लागू नहीं करता है तो बाध्य होकर प्रक्षेत्रीय संघ के आह्वान पर सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जा सकते हैं। ये प्रमुख मांगें शामिल प्रोन्नति प्राप्त कर्मियों के प्रोन्नति वेतन का निर्धारण महाविद्यालय को भेजते हुए भुगतान सुनिश्चित किया जाए। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में अहर्ता प्राप्त कर्मियों को रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभाव दिया जाए। लोक भवन पटना द्वारा पारित नियम का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। चतुर्थ वर्ग के कर्मियों का सप्तम वेतन का वेतनांतर का भुगतान किया जाए। न्यायालय से न्याय प्राप्त कर्मियों को न्यायादेश के आलोक में लाभ प्रदान किया जाए। नियम एवं तथ्यों से परे संचिकाओं का निष्पादन कर कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक दोहन-शोषण पर नियमानुकूल कार्रवाई किया जाए। महाविद्यालय में प्रधान लिपिक सामान्य-लेखा को प्रशासन अधिकारी नामित किया जाए। समस्तीपुर महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में कर्मी के साथ घटित घटना में प्राचार्य की भूमिका की जांच की जाए। सभी स्थानांतरित कर्मियों का किया गया स्थानांतरण वापस किया जाए। कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया महंगाई भत्ते का अविलंब पूर्ण भुगतान किया जाए। सेवा निवृत्त कर्मियों का नियमों के विपरीत की गई कटौती वापस करते हुए सेवांत लाभ का भुगतान किया जाए। न्यायालय के आदेश के विपरीत प्रोन्नति में तिथियों की हेराफेरी का तुरंत सुधार किया जाए। एमएसीपी का निर्धारण किया जाए। सभी कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त कर्मियों का समय पर वेतन भुगतान किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।