पटना में बेगूसराय की बेटी के साथ हुई घटना के विरोध में सीपीआई ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय में भाकपा ने पटना के एक होटल में छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला। जुलूस रजौरा हाई स्कूल चौक पर सभा में तब्दील हो गया। भाकपा नेताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा अब एक चुनौती बन गई है।

पटना में बेगूसराय की बेटी के साथ हुई घटना के विरोध में सीपीआई ने किया प्रदर्शन

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भाकपा बेगूसराय अंचल परिषद की ओर से जिले की छात्रा के साथ पटना के एक होटल में घटित घटना के विरोध में शनिवार को कमली महतो स्मारक भवन रजौरा से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। एसएच-55 सरस्वती मंदिर चौक होते हुए रजौरा हाई स्कूल चौक पर पहुंचते ही जुलूस सभा में तब्दील हो गया। पंचायत समिति सदस्य कामरेड सुनील कुमार ने अध्यक्षता की।

घटना के बारे में

भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि वर्तमान शासन में पिता के साथ भी बेटी सुरक्षित नहीं रह गया है। जब राजधानी के होटल में छात्रा के साथ इस तरह की घटना घट सकती है तो फिर अन्य जगहों पर बेटी कितना सुरक्षित है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा कि जहां देश को गैोर्बान्वित करने वाली महिला पहलवानों की इज्जत सुरक्षित नहीं है वहां अन्य छात्रा के बारे में क्या कहा जा सकता है।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आज की तारीख में नारा नहीं एक चुनौती बन गया है। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर अंचलमंत्री श्याम बहादुर सिंह, जयशंकर सिंह, जयनाथ महतो, राम शंकर ठाकुर, जवाहर शर्मा, सुधांशु कुमार, जय जय राम शाह, विकास कुमार, रौशन कुमार, मो. अबू तालीम सरदार, शिवम कुमार, गोलू कुमार, अमन कुमार, चमन कुमार, अंकित कुमार, आदित्य कुमार आदि थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना के विरोध में कब और कहां प्रदर्शन हुआ?
इस घटना के विरोध में शनिवार को कमली महतो स्मारक भवन रजौरा से प्रतिरोध मार्च निकाला गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।