विश्वविद्यालय विस्तार केंद्र को सुचारु रूप से चलाने की गारंटी हो: एआईएसएफ

Mar 06, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

युवा पेज:::::::::मांगों को लेकर एआईएसएफ ने किया जीडी कॉलेज प्राचार्य का घेराव जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, किशन कुमार, आलोक कुमार, विपिन कुमार व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विश्वविद्या

विश्वविद्यालय विस्तार केंद्र को सुचारु रूप से चलाने की गारंटी हो: एआईएसएफ

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विश्वविद्यालय विस्तार केंद्र को सुचारु रूप से चलाने की गारंटी करने, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और साफ सुथरा बाथरूम मुहैया कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की जीडी कॉलेज इकाई ने प्राचार्य का घेराव किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एआईएसएफ जीडी कॉलेज इकाई सचिव अंकित कुमार कर रहे थे। एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि बिहार भर में जीडी कॉलेज की अपनी गरिमा है। लेकिन वर्तमान समय में इस गरिमा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि जीडी कॉलेज ही नहीं बिहार भर के तमाम कॉलेज में पढ़ाई नाम का है।

नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने का अड्डा बन कर रह गया है। यह उच्च शिक्षा के भविष्य केलिये काफी गंभीर विषय है। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अधिकार को पूरी तरह से छीनने की कोशिश की जा रही है। शिक्षा का निजीकरण और व्यवसाय कारण की तैयारी सरकार के द्वारा हो रही है। इसके खिलाफ संगठन संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि मांगे अगर पूरी नहीं हुई तो आगे आने वाले दिनों में हमारा संगठन कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आरपार का रास्ता हथियार करेगा। कार्यकर्ताओं ने सुविधाओं के साथ गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था करने, इंडोर स्टेडियम एवं कैंपस के अंदर सभी भवनों की साफ सफाई करने, नियमित वर्ग संचालन कर कोर्स पूरा करने की गारंटी करने आदि शामिल है। मौके पर कॉलेज प्रभारी किशन कुमार, आलोक कुमार, विपिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष वसंत कुमार, जीडी कॉलेज उपाध्यक्ष अनमोल राणा, सोनम कुमारी, मोनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, खुशबू कुमारी, राहुल कुमार, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार, प्रिंस कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।