प्रशिक्षण से युवा हुनरमंद होंगे, स्वरोजगार का मार्ग भी होगा प्रशस्त: गिरिराज
प्रोजेक्ट सक्षम दिया जायेगा कौशल प्रशिक्षण बीहट, निज संवाददाता। हिन्दुस्तान उवर्रक रसायन लिमिटेड के सीएसआर पहल के तहत क्षेत्रीय विकास, युवा सशक्तीकरण तथा कौशल आधारित रोजगार सृजन की दिशा में...

बीहट, निज संवाददाता। हिन्दुस्तान उवर्रक रसायन लिमिटेड के सीएसआर पहल के तहत क्षेत्रीय विकास, युवा सशक्तीकरण तथा कौशल आधारित रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रोजेक्ट सक्षम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।
उद्घाटन समारोह
होटल तथास्तु में प्रोजेक्ट सक्षम कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले के युवा हुनरमंद होकर रोजगार प्राप्त करेंगे ही, साथ ही स्वरोजगार का मार्ग भी प्रशस्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट सक्षम ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त पहल है। इससे क्षेत्रीय विकास, युवा सशक्तीकरण एवं कौशल आधारित रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम
मौके पर हर्ल के बिजनेस यूनिट हेड नितिन सक्सेना, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, वाइस प्रेसीडेंट मैथ्यू जॉनसन डारा, कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार, सीएसआर प्रबंधक सुनील उनियाल, कार्तिक तिवारी, शांतनु धोष, अकुल वशिष्ठ समेत सक्षम प्रोजेक्ट के सहयोगी संस्था के अधिकारी मौजूद थे। हर्ल के कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि हर्ल के सीएसआर पहल से मानव विकास संस्था, एनएसडीसी की स्वीकृत प्रशिक्षण सहयोगी संस्था के रूप में बेगूसराय जिले के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बरौनी तथा चकबल्ली दो जगहों पर प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
प्रशिक्षण के विषय
कुल 875 युवाओं को रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड टेक्नीशियन, प्रतियोगी परीक्षा के लिए राइटिंग, रीडिंग, लिसनिंग एवं स्पीकिंग, कोर्स ऑन कम्प्यूटर कॉन्सेप्टस, वर्मी कंपोस्ट प्रोड्यूसर तथा असिस्टेंट बैंकिंग टेक्नीशियन कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर्ल के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से भी जोड़ा जाएगा। इससे सतत आजीविका सृजन के साथ साथ सामाजिक व आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। रिपोर्टर:विपिन सिंह
प्रश्नोत्तरी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


