सर्वमंगला अध्यात्म योग पीठ के सचिव का निधन

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बछवाड़ा के मरांची गांव के निवासी प्रो. घनश्याम झा का निधन रविवार रात हृदय गति रुकने से हुआ। वे सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ के सचिव थे। उनके निधन पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज और कई अन्य ने शोक व्यक्त किया। उनका योगदान मिथिला के लिए अमूल्य था।

सर्वमंगला अध्यात्म योग पीठ के सचिव का निधन

बछवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के मरांची गांव निवासी व सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ मां काली धाम सिमरिया के सचिव 64 वर्षीय प्रो. घनश्याम झा का निधन रविवार की देर रात हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन पर सर्वमंगला परिवार के अधिष्ठाता स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि प्रो. घनश्याम झा बेगूसराय जिले ही नहीं, मिथिला की एक महान विभूति के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन से मिथिला ने एक महान सपूत खो दिया है। उनके निधन पर ईश्वर अस्पताल के निदेशक डा. संजय कुमार, रविंद्र ब्रह्मचारी, मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ विजय कुमार झा, फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, विनय कुमार झा, सरोज चौधरी, प्रो. पीके झा प्रेम आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।