Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPrime Minister s Safe Motherhood Campaign Conducts Health Checkup Camp for Pregnant Women
गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

संक्षेप:

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 41 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें एनीमिया की पुष्टि हुई। चिकित्सा अधिकारियों ने महिलाओं को प्रोटीन और आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी और कैल्शियम, आयरन की गोलियां वितरित की गईं।

Nov 15, 2025 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी में सोमवार को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती भूषण के नेतृत्व में कुल 41 गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के क्रम में महिलाओं की ऊंचाई, वजन, हीमोग्लोबिन, मूत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एचआईवी आदि की जांच की गई। जांच के दौरान एक महिला में एनीमिया की पुष्टि हुई।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में प्रोटीन एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि नोनी का साग, रागी, पीले पके फल, दूध, मछली, कलेजी आदि का सेवन माँ और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। साथ ही, प्रत्येक माह नियमित जांच कराने, कम से कम दो घंटे आराम करने, सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने तथा सभी पोषक तत्वों का संतुलित सेवन करने पर जोर दिया।शिविर में सभी लाभुकों को कैल्शियम और आयरन की गोलियां वितरित की गईं। दो बच्चों के बीच अंतराल बनाए रखने हेतु कंडोम, अंतरा, छाया जैसे अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों का वितरण भी किया गया। मौके पर सीएचओ जूली कुमारी, सुमानी कुमारी, प्रियदर्शिनी, राजा कुमार, एलटी पंकज जोशी, एएनएम रेणु, रीना मंचन, शालिनी, सीमा, विभा, विश्व भारती, निशा सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता एवं लाभुक मौजूद रहे।