काली पूजा की तैयारी के लिए बनी कमेटी
पहसारा बभनगामा में मां काली पूजा की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने मेला संबंधी चर्चा की और 27 अक्टूबर से भागवत कथा का आयोजन बताया। नई मेला कमेटी का गठन किया गया जिसमें...

नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा बभनगामा में मां काली पूजा की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अशोक प्रसाद सिंह ने की। इसमें काली मेला से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। वहीं, अध्यक्ष ने बताया कि 27 अक्टूबर से पंडित राजकुमार शास्त्री महाराज के द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा वाचन किया जाएगा। इससे पूर्व कलशयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में नई मेला कमेटी का गठन किया गया जिसमें मेला प्रभारी अशोक प्रसाद सिंह को बनाया गया। सचिव राम आधार सिंह, कोषाध्यक्ष पिक्कू सिंह, उपाध्यक्ष बुडुल सिंह, मेला कार्यक्रम अधिकारी गोपाल सिंह, मद्यपान रोकथाम अधिकारी नीरज सिंह एवं मेला कोर कमेटी के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह को चुना गया। बैठक में बुलन सिंह, भुट्टू सिंह, मनोरंजन भारती, सुमन कुमार, मृत्युंजय सिंह, कन्हैया सिंह, ब्रजकिशोर झा, सागर तांती, लूरो तांती, रामनंदन पंडित आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


