काली पूजा के दौरान होगा ड्रामा व महादंगल
संक्षेप: गढ़पुरा में काली पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों में प्रतिमा निर्माण और पूजा समितियों की बैठकें चल रही हैं। महादंगल में विभिन्न क्षेत्रों के पहलवान शामिल होंगे। मेला के दौरान तीन नाटक होंगे और...

गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में काली पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों में प्रतिमा का निर्माण और पूजा समिति द्वारा अन्य कार्यक्रम को लेकर बैठकों का दौर जारी है। दीपावली की रात निशा पूजा पश्चात मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे। कोरैय गांव स्थित आदर्श युवक संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि तीन दिन का महादंगल होगा जिसमें पंडारक, गोरखपुर, कुशीनगर, बनारस और आगरा के प्रसिद्ध पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, मेला के दौरान तीन ड्रामा खेला जाएगा जिसमें 21 नवंबर की रात 'गब्बर का आंतक' , 22 अक्टूबर का रात को ' परशुराम ' और 23 अक्टूबर को महिषासुर नाटक का मंचन किया जाएगा।
वहीं, 24 अक्टूबर को माता काली की प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया जाएगा। इधर, छोटी मौजी में धूमधाम से काली पूजा मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। दक्षिणेश्वरी काली पूजा समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार यादव ने बताया कि समिति कि ओर से 19 अक्टूबर को सुबह में मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 अक्टूबर माता का जागरण और 21 अक्टूबर को दिन में शिवचर्चा और रात में भक्ति जागरण प्रोग्राम रखा गया है। फिर 22 अक्टूबर को बलिदान सह मुंडन कार्यक्रम का आयोजन पूजा समिति की ओर से किया गया है। वहीं, 23 अक्टूबर को प्रसिद्ध गायक गुंजन बिहारी का स्टेज शो और 24 अक्टूबर को हवन एवं माता की प्रतिमा का विसर्जन होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




