Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPreparation Review for Jay Mangala Lokotsav 2024 in Manjhaul

तीन दिवसीय जयमंगला लोकोत्सव को भव्य बनाने की चल रही तैयारी

इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव ने की जयमंगला लोकोत्सव की तैयारी की समीक्षा नवीर अख्तर व अन्य। मंझौल, एक संवाददाता। 29-30 नबंवर और 1 दिसंबर 2024 को मंझौल में आ

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 24 Nov 2024 07:57 PM
share Share
Follow Us on

मंझौल, एक संवाददाता। 29-30 नबंवर और 1 दिसंबर 2024 को मंझौल में आयोजित होने वाले जयमंगला लोकोत्सव 2024 की तैयारी की समीक्षा रविवार को इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव तनवीर अख्तर ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ की। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ अतिथियों के ठहरने के लिए आवास, यातायात, मंच, बुनियादी सुविधाओं आदि तैयारी की समीक्षा की गई। इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल शताब्दी मैदान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि तीसरी बार आयोजन समिति की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में पटना से मंझौल आए हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार सिंह ने बताया कि जय मंगला लोकोत्सव 2024 का आयोजन बोढ़न प्रसाद सिंह नगर शताब्दी मैदान मंझौल में किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए इप्टा के सदस्यों के द्वारा दिन रात मेहनत जारी है। आयोजन समिति के द्वारा व्यवस्था की निगरानी के लिए अलग-अलग उप समिति का गठन किया गया है। इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि कावर पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में कावर किसान महापंचायत के बैनर तले स्थानीय किसानों का विरोध लगातार जारी है। किसानों की आजीविका खेती है और अगर सरकार के द्वारा खेत छीन लिया जाए तो किसानों के पास पलायन व विस्थापन के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है। मौके पर रामनाथ सिंह, संजीव कुमार, पूर्व मुखिया कुमार अनिल, प्रो.रामाज्ञा सिंह, उप प्रमुख अरविंद सिह, पंसस मनोज भारती, अमन कुमार, देव निरंजन भारती, राजाराम आदि थे। थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें