तीन माह की गर्भवती महिला का गर्भपात बाद मौत, परिजनों ने काटा बवाल
शहर के एक निजी क्लिनिक में मंगलवार को गर्भपात के बाद इलाज के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो गयी। मृतका बलिया थाना क्षेत्र के किशनपुर दियारा निवासी मनेलाल महतो की 28 वर्षीया पत्नी गुंजन देवी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

शहर के एक निजी क्लिनिक में मंगलवार को गर्भपात के बाद इलाज के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो गयी। मृतका बलिया थाना क्षेत्र के किशनपुर दियारा निवासी मनेलाल महतो की 28 वर्षीया पत्नी गुंजन देवी थी। मौत के बाद परिजनों ने इसकी सूचना बलिया थाने डायल -112 की पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा।
मृतका का उपचार
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका का भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन तीन माह की गर्भवती थी। मिर्ज़ापुर चौक के समीप एक नर्स के द्वारा उसका गर्भपात कर दिया गया। उसके बाद ब्लीडिंग शुरू हो गयी। तीन चार दिन तक इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर होने लगी तो नर्स ने उसे बेगूसराय शहर के मायरा लैंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के नाम पर दो दिनों में एक लाख रुपये लिए गये। उसके बाद अंतिम हाल में दोबारा रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस से ले जाने के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गयी. उसके शव को मिर्ज़ापुर नर्स के क्लिनिक पर लाया गया तो नर्स ताला मारकर फरार हो गयी। इस दौरान लोगों जमकर बवाल काटा। हंगामा का वीडियो वायरल है।उसके शव को गांव लाया गया व इसकी सूचना डायल -112 पुलिस को दी गयी। मृतका का पति दिव्यांग है व दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। वह अपने पीछे छोटे -छोटे दो बेटे को छोड़ गयी। दो बेटा चार माह का गर्भ था।
मायरा लैंड हॉस्पिटल का बयान
इधर मायरा लैंड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राजीव राय ने बताया कि गंभीर स्थिति में इलाज के लाया गया था। उसके शरीर से अधिकतर खून पहले ही गिर गये थे। परिजनों को कहा गया कि ब्लड की व्यवस्था कीजिये। लेकिन कोई भी परिजन ब्लड देने के लिए तैयार नहीं हुए तो दूसरे दिन मरीज को रेफर कर दिया गया। पैसे लेने का आरोप गलत है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


