बिजली की लुका छिपी से त्रस्त बने हैं उपभोक्ता
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। गर्मी में तार टूटने, लो वोल्टेज और ब्रेकडाउन के कारण बिजली बार-बार गायब हो रही है। यह स्थिति लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ रही हैं। विद्युत अधिकारियों ने तकनीकी खराबी की जानकारी दी है।

बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली की समस्या से उपभोक्ता परेशान बने हैं। गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तार टूटने,लो वोल्टेज तो कभी ब्रेक डाउन के कारण बिजली बार बार गायब हो जा रही है। सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। बिजली के घंटों गायब रहने से लोगों के समक्ष परेशानी बनी रही। यह स्थिति लगातार बनी है। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट को लेकर परेशानी बनी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


