Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPoor Road Maintenance in Teghra Residents Demand Action Against Contractors
 सड़कों की समय पर नहीं करायी जा रही मरम्मत, राहगीर झेल रहे फजीहत

सड़कों की समय पर नहीं करायी जा रही मरम्मत, राहगीर झेल रहे फजीहत

संक्षेप:

लीड पेज 5::::::::::हीं सड़कें एनएच-28 अयोध्या चौक से हसनपुर होते हुए तेघड़ा-मुबारकपुर पथ व तेघड़ा स्टेशन जाने वाली सड़क सालभर से जर्जर फोटो नं. 06, अयोध्या चौक से तेघड़ा-मुबारकपुर पथ को जोड़ने वाली...

Jan 05, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। सड़कों का अनुरक्षण यानी समय पर मरम्मत करने में ठेकेदारों की मनमानी से सड़कें जर्जर हो रही हैं। प्रखंड के आधे दर्जन सड़क हैं जिनका ठेकेदारों द्वारा देखरेख व मेंटेनेंस नहीं होने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। टूटी सड़कों को लेकर लोगों में रोष देखा जा रहा है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों पर मंत्री व अधिकारी मेहरबान रहते हैं। इससे आमजनों के लिए टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है। गौरतलब है कि नगर परिषद क्षेत्र में एनएच-28 अयोध्या चौक से हसनपुर होते हुए तेघड़ा-मुबारकपुर पथ तथा तेघड़ा स्टेशन जाने वाली सड़क पिछले सालभर से जर्जर अवस्था में हैं।

इसी तरह नगर परिषद क्षेत्र के बरौनी-तेघड़ा पथ से कन्हैया भवन के बगल से 11 नंबर गुमटी होते हुए गौड़ा जाने वाली सड़क छह माह से जर्जर है। बरौनी फ्लैग से एनएच-28 गौड़ा पेट्रोल पंप के पश्चिमी भाग की लगभग डेढ़ किलोमीटर की सड़क बदहाल है। गुप्ता बांध पर तीनमुहानी एनएच-28 से बजलपुरा, मधुरापुर बारो जाने वाली सड़क जगह-जगह टूट रही है लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं है। तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के शशिभूषण भारद्वाज एवं सुनील कुंवर ने कहा कि टूट रही सड़क की मरम्मत कार्य ठेकेदारों को करना है। लेकिन, उदासीन रवैया के कारण वह देखभाल नहीं करते हैं। नतीजा यह है कि राहगीरों को परेशानी होती है। इस संबंध में ग्रामीण सड़क विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि संबंधित सड़कों का जायजा लेकर ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। पहसारा से चक्का व रजाकपुर जाने वाली जर्जर सड़क खोल रही विकास की पोल पहसारा से रजाकपुर तथा समसा जाने वाली सड़क जर्जर, लोग परेशान ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सड़कों की मरम्मत नावकोठी,निज संवाददाता। प्रखंड की अधिकतर सड़कें जर्जर हैं। इन जर्जर सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। ये सड़कें विकास की पोल खोल रही हैं। क्षेत्र की जनता जर्जर सड़कों के निर्माण एवं उसकी जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाते उठाते थक चुकी है। पिछले दस सालों में भी सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों में आक्रोश में हैं। बखरी अनुमंडल से नावकोठी को जोड़ने वाली करैइटांड़-बखरी सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हो रहा है। नावकोठी से बखरी अनुमंडल को जोड़ने वाली सड़कें जर्जर हैं। पहसारा से रजाकपुर तथा समसा जाने वाली सड़क जर्जर हो गयी है। यह सड़क पहसारा गांव से चक्का तक तीन दशक पूर्व ही जवाहर रोजगार योजना से ईंट सोलिंग बनी थी। ईंट उखड़ जाने से जगह-जगह गड्ढे बन गयी है। इस मार्ग से पहसारा, इनैया, बेगमपुर, छतौना के लोगों का जाना-आना होता है। किसानों को खेतों तक जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगभग ढाई किलोमीटर सड़क का हाल बेहाल है। इस मार्ग से नावकोठी प्रखंड तथा बखरी अनुमंडल जाने आने में भी फजीहत झेलनी पड़ती है। करैइटांड़ से बखरी सड़क निर्माण के बाद ही जर्जर हो गयी। उसकी मरम्मत आज तक नहीं हो पायी। यह सड़क अपनी बदहाली का दंश झेल रहा है। इस सड़क का चौड़ीकरण भी नहीं हो पाया है। इनैया से बेगमपुर को मिलाने वाली सड़क का हाल भी बेहाल है। पूर्व प्रमुख विद्यानंद महतो, रजाकपुर के पूर्व मुखिया गणेश महतो ने बताया कि कई बार इसकी मरम्मत के लिए उच्चाधिकारी को गुहार लगायी गयी किन्तु निर्रथक रहा। इस पथ का एक भी बार मरम्मत नहीं हो सका है जबकि मरम्मत की राशि भी इसके प्राक्कलन के साथ दी गयी है। छतौना घाट जानेवाली सड़क बदहाल छतौना घाट पर बने पुल का एप्रोच पथ नहीं बनाये जाने तथा बेगमपुर से छतौना घाट जानेवाली सड़क के जर्जर रहने से रहगीरों खासकर जिला मुख्यालय जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क से जिला मुख्यालय की दूरी काफी कम हो जाती है। साथ ही, समय की भी बचत होती है। नावकोठी प्रखंड मुख्यालय आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला नेता घनश्याम कुमार, पूर्व मुखिया रवीन्द्र सिंह, हसनपुर बागर के पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह, भाकपा के सहायक अंचल सचिव जितेन्द्र कुमार ने प्रखंड की ध्वस्त सड़कें विकास का पोल खोल रही हैं। उन्होंने शीघ्र इन सड़कों के जीर्णोद्धार की मांग की है।