Begusarai News: एक हजार लीटर विदेशी शराब व वाहन जब्त

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: साहेबपुरकमाल में सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सबदलपुर स्टेशन के समीप विदेशी शराब लदी पिकअप वैन को जब्त किया। हालांकि, धंधेबाज और चालक भागने में सफल रहे। पुलिस ने एक हजार लीटर विदेशी शराब बरामद की है और धंधेबाजों की पहचान की जा रही है।

Begusarai News: एक हजार लीटर विदेशी शराब व वाहन जब्त

Begusarai News: साहेबपुरकमाल। पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सबदलपुर स्टेशन के समीप घेराबंदी कर विदेशी शराब लदी हुई एक पिकअप वैन को जब्त किया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज व चालक भागने में सफल रहा लेकिन पुलिस ने शराब सहित वाहन जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सबदलपुर स्टेशन के आसपास शराब के धंधेबाजों द्वारा एक पिकअप से शराब लायी जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही धंधेबाज व चालक पिकअप वैन छोड़कर फरार हो गया।

जब तलाशी ली गई तो पिकअप वैन से करीब एक हजार लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस धंधेबाजों की पहचान कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: एक हजार लीटर विदेशी शराब व वाहन जब्त