वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार
बलिया में पुलिस ने शुक्रवार को गश्ती के दौरान एनएच 31 पर एक टेम्पो से 588 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। टेम्पो चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

बलिया, एक संवाददाता। पुलिस के द्वारा शुक्रवार की संध्या गश्ती के दौरान एनएच 31 स्थित हुसैनीचक ढाला के पूरब एक टेम्पो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है। साथ ही, टेम्पो चालक व उसमें सवार एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि पु.अ.नि चन्द्रभूषण सिन्हा के नेतृत्व में संध्या गश्ती के दौरान चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में एनएच 31 के रास्ते हुसैनीचक ढाला की तरफ से आ रहे एक टेम्पो को रोकने का इशारा किया गया।
पुलिस बल को देखते ही एक व्यक्ति टेम्पो से कूदकर भागने लगा जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। टेम्पो चालक एवं एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति की पहचान टेम्पो चालक सदानंदपुर वार्ड 3 निवासी स्व. नवल किशोर प्रसाद सिंह के पुत्र ब्रजेश कुमार सिंह एवं हुसैनीचक वार्ड 3 निवासी सिकेन यादव के पुत्र कारगिल कुमार के रूप में हुई है। टेम्पो की तलाशी के दौरान दो बोरे में छुपाकर रखी 180 एमएल की 588 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सीरप बरामद किया गया है। दोनों के विरूद्ध थाना में कांड संख्या 84/26 दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




