अवैध शराब मामले में धंधेबाज गिरफ्तार
Mar 01, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बलिया में रविवार को पुलिस ने दनौली फुलवरिया बहियार में सैकड़ों लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया। शाहपुर गांव में छापेमारी कर 12 लीटर शराब बरामद की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि यह कार्रवाई शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

बलिया। पुलिस ने रविवार को दनौली फुलवरिया बहियार में सैकड़ों लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया। साथ ही, भावानंदपुर पंचायत अंतर्गत शाहपुर गांव से छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से 12 लीटर देसी शराब बरामद कर धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को दनौली फुलवरिया के बहियार से सैकड़ों लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब को विनष्ट किया गया। जबकि, शाहपुर वार्ड 5 निवासी उदय महतो के पुत्र मनोज महतो को गिरफ्तार किया गया है। उस पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



