Begusarai News: अपहृत युवक को किया बरामद
Begusarai News: साहेबपुरकमाल में, पुलिस ने बकाया राशि की वसूली के लिए अपहरित हुए अमित कुमार को त्वरित कार्रवाई में गंगौर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव से बरामद किया। स्कार्पियो गाड़ी से पांच लोगों ने अमित का अपहरण किया था। मामले में चार अज्ञात लोगों के साथ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Begusarai News: साहेबपुरकमाल। थाना पुलिस ने शुक्रवार को बकाया राशि की वसूली के लिए एक युवक का हुए अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामदगी का दावा किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मत्तनरोई गांव निवासी जयजयराम महतो के पुत्र अमित कुमार को बकाया राशि के लिए पांच लोग स्कार्पियो गाड़ी से उठा ले गये। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गंगौर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव से बरामद कर लिया। बताया कि तीन लाख रुपये बकाया राशि के लिए खगड़िया जिला के गंगौर थाना क्षेत्र के लाभगांव शोभनी निवासी विष्णुदेव यादव के पुत्र सुमन यादव, परमानंद यादव के पुत्र रामबालक यादव, कृपाल साह के पुत्र रोहित साह, भैरव पासवान व बेगूसराय जिला के डंडारी थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी महेंद्र यादव के पुत्र सिंटू कुमार ने स्कार्पियो से अमित कुमार को उठा ले गये थे।
पुलिस की दबिश के कारण उक्त आरोपियों ने गंगौर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में छोड़कर फरार हो गये। बताया कि मामले में उक्त लोगों के साथ 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


