नदी में मिले युवक के शव मामले को डूबने से मौत बताया

नदी में मिले युवक के शव मामले को डूबने से मौत बताया

संक्षेप:

वीरपुर के बरैपुरा निवासी 45 वर्षीय चंदू सदा का शव बलान नदी में मिला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, जिसमें उसकी मौत का कारण डूबना बताया गया है। चंदू 10-12 दिनों से गायब था और उसका क्षत-विक्षत शव कामिन...

Jun 29, 2025 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

वीरपुर। बरैपुरा कामिन घाट के पास बलान नदी में मिले बरैपुरा निवासी 45 वर्षीय चंदू सदा के शव मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें उसकी मौत का कारण नदी में डूबना बताया गया है। दर्ज पुलिस केस में कहा है कि उक्त युवक 10-12 दिनों से घर से गायब था। शुक्रवार को उसका क्षत-विक्षत शव कामिन घाट के पास देखा गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।