नावकोठी: पुलिस ने समसा से बरामद किया असलहे

नावकोठी: पुलिस ने समसा से बरामद किया असलहे

संक्षेप:

पुलिस ने समसा में एक घर से असलहे बरामद किए हैं। एक व्यक्ति ने गलत सूचना दी थी कि सुखो तांती, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित है, शिव मंदिर के पास छिपा है। जब पुलिस पहुंची, तो असलहे एक सफेद झोले में...

Aug 12, 2025 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

नावकोठी, निज संवाददाता। पुलिस ने समसा से असलहे बरामद किया है। साथ ही, गलत सूचना देने वाले तथा अन्य व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि थाने के एसआई रंजीत कुमार के आवेदन पर यह कार्रवाई की जा रही है। एसआई रंजीत कुमार ने बताया कि समसा के खलटू तांती के पुत्र सुखो तांती जो कई आपराधिक मामले में वांछित है, के शिव मंदिर के पास छिपे रहने की सूचना एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर दी गयी। वहां पहुंचने पर वह व्यक्ति नहीं मिला किन्तु मोबाइल से सूचना देने वाला व्यक्ति मोबाइल पर लगातार संपर्क कर एक घर का पता बताते हुए बोला कि वहां हथियार है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहां पहुंचने पर जयकिशोर महतो तथा राम पुकार महतो के घर के गलियारा के बीच सफेद झोला में बंधा हुआ कुछ देखा गया जिसमें एक देसी कट्टा तथा एक गोली मिली। जब्ती सूची के अनुसार बरामद उक्त हथियार देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त सूचना देने वाले जो मोबाइल पर फोन कर हथियार बरामदगी स्थल के बारे में सूचना दे रहा था, उक्त घर वाले को झूठा केस में फंसाने के उद्देश्य से फेंका हो। उन्होंने थानाध्यक्ष से सूचक एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।