Begusarai News: दो बच्चों के अपहरण के आरोपित को पुलिस ने दबोचा
Begusarai News: अपहरणकर्ताओं से दोनों बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद... आवेदन देकर परिहारा निवासी अजीत कुमार पर दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर गांव से दो बच्चों के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले में नामजद आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्चों की मां ने थाना में आवेदन देकर परिहारा निवासी अजीत कुमार पर दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में नावकोठी, बखरी और गढ़पुरा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से सभी संभावित मार्गों की नाकेबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान शनिवार को ही दोनों बच्चों को गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस दबिश के दौरान आरोपित फरार हो गया था, लेकिन बाद में परिहारा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित का बयान
पुलिस ने पीड़ित बच्चों का बयान भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 183 के तहत दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध पहले से बखरी और परिहारा थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा हत्या के प्रयास से संबंधित तीन मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जमानत पर जेल से छूटकर हसनपुर बागर में रह रहा था।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


