Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPolice on High Alert in Matahiani for Assembly Election Counting
मतगणना को लेकर मटिहानी में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट मोड पर

मतगणना को लेकर मटिहानी में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट मोड पर

संक्षेप:

फोटो नंबर: 13, मटिहानी में गुरुवार को निकाले गये फ्लैग मार्च में शामिल पुलिसकर्मी। ... चाक, सैदपुर, रामपुर सहित विभिन्न गांवों में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग...

Nov 13, 2025 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

मटिहानी, संवाद सूत्र। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना को लेकर मटिहानी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी, खोरमपुर, छितरौर, चाक, सैदपुर, रामपुर सहित विभिन्न गांवों में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व मटिहानी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। उनके साथ एसएसबी की कंपनी, थाना के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस बलों ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मतगणना के दौरान एवं उसके बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।हर संवेदनशील इलाके पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मतगणना के पश्चात किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बना रहे। मतगणना के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।