जीरोमाइल ओपी प्रभारी व मुंशी निलंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय में, एसपी मनीष ने ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार और मुंशी सुशील कुमार को अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया। आवेदन पर जांच के बाद, पाया गया कि उन्होंने गश्ती के दौरान तीन लड़कों को बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए थाने लाया और जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की।

जीरोमाइल ओपी प्रभारी व मुंशी निलंबित

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। अनियमितता के आरोप में एसपी मनीष ने जीरोमाइल ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार व मुंशी सिपाही सुशील कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र बनाया गया है। एसपी ने बताया कि पपरौर के स्व. फैजुल का पुत्र मो. तोहिर ने आवेदन देकर ओपी प्रभारी व मुंशी पर आरोप लगाया था। आवेदन के आलोक में सदर एसडीपीओ-दो से जांच करायी गयी थी। जांच में पाया गया कि दिवा गश्ती के दौरान तीन लड़क को दो साइकिल व चोरी के लोहे के सरिया के साथ थाना लाया गया था। जीरोमाइल ओपी प्रभारी द्वारा त्रुटिपूर्ण सनहा अंकित किया गया।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीनों लड़कों को पकड़ थाना लाने व थाना में रखने के संबंध में किसी भी वरीय अधिकारी को जानकारी नहीं दी गयी। साथ ही, जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं करने का आरोप सत्य पाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।