मुठभेड़ में टॉप-10 में शामिल कुख्यात जख्मी की निशानदेही पर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन

मुठभेड़ में टॉप-10 में शामिल कुख्यात जख्मी की निशानदेही पर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन

संक्षेप:

पेज तीन लीड के साथ... शालीग्रामी गांव में शुक्रवार की रात एसटीएफ और स्थानीय पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गया। इसमें पुलिस

Nov 22, 2025 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के शालीग्रामी गांव में शुक्रवार की रात एसटीएफ और स्थानीय पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गया। इसमें पुलिस की गोली से तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव निवासी राजकिशोर राय के पुत्र शिवदत्त राय के पैर में दो गोलियां लगी। इससे वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह जिले के टॉप-10 कुख्यातों में शामिल था। जख्मी की निशानदेही पर ही एसटीएफ व पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। यह दावा एसपी मनीष कुमार ने किया। वे अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को प्रेसवार्ता कर एक कुख्यात को पकड़ने व मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन करने की जानकारी दे रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसपी ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री से नगद 3.70 लाख रुपये, एक देसी कार्बाइन, सात पिस्टल, 74 लीटर कोडिन सीरफ, एक अर्द्ध निर्मित रिवाल्वर, 9 एमएम की दो गोलियां, सात मैगजीन, 21 अर्द्ध निर्मित मैगजीन, एक हैंड ड्रील मशीन, तीन बेस मशीन, एक इलेक्ट्रीक ड्रील मशीन, 15 हेक्सा ब्लेड, पांच हथौड़ी, 40 हथौली, दो पेचकश, नौ सफेद धातु जैसी अंगूठी, चार पायल, पीली धातुओं जैसा दो अंगूठी, दो कनबाली, एक गला का चेन, एक मांगटीका, एक लॉकेट, एक नोजपीन, दो कान का झुमका के अलावा दो बाइक, एक मोबाइल व एक रिक्शा बरामद की गयी है। अमित गुप्ता के घर में चल रही थी अवैध मिनी गनफैक्ट्री, संचालक फरार एसपी ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि शालीग्रामी में अमित कुमार गुप्ता के घर पर आठ से नौ कुख्यात जमा हुए हैं जो कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना पर एसटीएफ व स्थानीय पुलिस अमित कुमार गुप्ता के घर आते देख वहां छिपे बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आत्म रक्षार्थ जवाबी फायरिंग में शिवदत्त राय के पैर में दो गोलियां लगी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कार्बाइन व दो गोलियां बरामद की। एसपी ने बताया कि बनहारा में सरपंच पुत्र की हत्या के आरोप में पुलिस को उसकी तलाश थी। जख्मी ने पुलिस को बताया कि उसका साथी अमित कुमार गुप्ता, नवनीत कुमार व सोनू के अलावा तीन अज्ञात अंधेरा का फायदा लेकर भाग निकले। जख्मी ने पुलिस को जानकारी दी कि अमित गुप्ता के घर में मिनीगन फैक्ट्री चल रही है। उसके बाद अमित गुप्ता के घर में छापेमारी करने पर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ। एसपी खुद पहुंचे घटनास्थल पर एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद घटना की पूरी जानरकारी ली। उसके साथ बलिया एसडीपीओ साक्षी कुमारी भी थी। एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में थानाध्यक्ष सिंटू कुमार, अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गौतम, दारोगा राघव सिंह,मल्हीपुर पिकेट का प्रभारी पंकज कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण गोपाल और मृत्युंजय कुमार तिवारी का नाम शामिल है।